जौनपुर

जौनपुर जनपद के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बसीरपुर गांव में शनिवार शाम करीब 5:30 बजे 10 रुपये के टेप को लेकर दुकानदार और एक ग्राहक के बीच मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बसीरपुर गांव में शनिवार शाम करीब 5:30 बजे 10 रुपये के टेप को लेकर दुकानदार और एक ग्राहक के बीच मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि बहस बढ़ने पर दुकानदार और उसके 4-5 साथियों ने मिलकर युवक पर जानलेवा हमला कर दिया और मारपीट के दौरान लोहे की किसी वस्तु से उसके सिर पर वार कर दिया।
हमले में बसीरपुर निवासी मोहम्मद सुहेब शेख (25) पुत्र मोहम्मद रोश शेख गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायल को तुरंत करंजाकला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल जिला अस्पताल में युवक का इलाज जारी है।
लॉ छात्र अंकुर चौधरी हत्याकांड: इलाज के दौरान मौत, भारी सुरक्षा के बीच हुआ अंतिम संस्कारhttps://t.co/i0z3JP45Vf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 30, 2026






















