जौनपुर: कलेक्ट्रेट में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, स्कूल वाहनों की जांच और चालकों के सत्यापन के निर्देश

जौनपुर

जौनपुर जनपद के जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात व्यवस्था और हादसों की रोकथाम पर अहम निर्णय लिए गए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात व्यवस्था और हादसों की रोकथाम पर अहम निर्णय लिए गए। डीएम ने जनपद में संचालित सभी वाहनों में सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन कराने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

विशेष रूप से स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर जोर देते हुए जिलाधिकारी ने चालक और परिचालकों का अनिवार्य रूप से चरित्र सत्यापन कराने तथा वाहनों की नियमित जांच सुनिश्चित करने को कहा।

इसके अलावा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट्स) को चिन्हित कर वहां रंबल स्ट्रिप और अन्य सुरक्षा उपाय करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए विभागों को आपसी समन्वय से काम करने को कहा गया। बैठक में एडीएम भू-राजस्व अजय अम्बष्ठ और एडीएम वित्त एवं राजस्व परमानंद झा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.