जौनपुर

जौनपुर जनपद के खुटहन ब्लॉक के सौरईया गांव में चकमार्ग संख्या 543/1 के स्थायी निर्माण न होने से ग्रामीणों को भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के खुटहन ब्लॉक के सौरईया गांव में चकमार्ग संख्या 543/1 के स्थायी निर्माण न होने से ग्रामीणों को भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है। पैमाइश और सीमांकन के बाद भी सड़क न बनने से बारिश के दिनों में यह रास्ता पूरी तरह पानी और कीचड़ में डूब गया है, जिससे लोगों का आवागमन ठप प्राय हो गया है।
शिकायतकर्ता उर्मिला कनौजिया के अनुसार, आईजीआरएस पर शिकायत के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर 20 सितंबर 2024 को इस चकमार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया था। उस दौरान ग्राम प्रधान व संबंधित अधिकारियों ने मिट्टी पटाई व खड़ंजा बिछाने का आश्वासन दिया था। हालांकि, दो साल बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका।
रास्ते पर जलभराव और कीचड़ के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की दोबारा जांच कराकर तत्काल सड़क निर्माण कराने और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
नेपाल में बाढ़ का कहर: रसुवागढ़ी बॉर्डर पर तबाही के बाद बिहार के 6 जिलों में हाई अलर्ट जारी, NDRF तैनात pic.twitter.com/GaneceJBT6
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 26, 2026





















