जौनपुर

जौनपुर जनपद के खेतासराय थाना क्षेत्र के जमदहा गांव स्थित मदरसा महमूदिया मोड़ के पास एक स्कॉर्पियो और जीप में जोरदार भिड़ंत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के खेतासराय थाना क्षेत्र के जमदहा गांव स्थित मदरसा महमूदिया मोड़ के पास एक स्कॉर्पियो और जीप में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनमें से एक को नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मार्टिनगंज से खेतासराय की ओर आ रही जीप की सामने से आ रही स्कॉर्पियो से भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दवा लेने जा रहीं करूई गांव निवासी रीना का हाथ टूट गया और सिर में गंभीर चोट आई, जिनका इलाज निजी अस्पताल में जारी है। वहीं जीप सवार ठारी गांव निवासी शीतला देवी सिर में गंभीर चोट लगने से घायल हो गईं। उन्हें सोंधी सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कानूनी जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
नेपाल में बाढ़ का कहर: रसुवागढ़ी बॉर्डर पर तबाही के बाद बिहार के 6 जिलों में हाई अलर्ट जारी, NDRF तैनात pic.twitter.com/GaneceJBT6
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 26, 2026





















