जौनपुर

जौनपुर जनपद के जलालपुर पुलिस ने सस्ता सोना बेचने का झांसा देकर लूटपाट करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के जलालपुर पुलिस ने सस्ता सोना बेचने का झांसा देकर लूटपाट करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूट के तीन लाख रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल एक फॉर्च्यूनर कार बरामद की है। यह गिरोह सोशल मीडिया के जरिए लोगों को अपना शिकार बनाता था।
एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव के अनुसार, शकरमंडी निवासी आकाश सेठ ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने उनसे मारपीट कर तीन लाख रुपये लूट लिए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे लोगों को कस्टम विभाग से चुराया गया सोना सस्ते दाम पर देने का लालच देकर बुलाते थे। जब खरीदार पैसे लेकर पहुंचता, तो वे फर्जी पुलिस का डर दिखाकर पूरी रकम लूट लेते थे।
पकड़े गए गिरोह के मुख्य सरगना अजय सिंह उर्फ पिंटू (निवासी इजरी) के खिलाफ जौनपुर और वाराणसी में 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने करीब एक महीने पहले ही लूट के पैसों से यह फॉर्च्यूनर गाड़ी खरीदी थी। पुलिस मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर रही है।
नेपाल में बाढ़ का कहर: रसुवागढ़ी बॉर्डर पर तबाही के बाद बिहार के 6 जिलों में हाई अलर्ट जारी, NDRF तैनात pic.twitter.com/GaneceJBT6
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 26, 2026





















