जौनपुर: कलेक्ट्रेट में एनकॉर्ड की बैठक, जिलाधिकारी ने नशे के खिलाफ अभियान तेज करने के दिए निर्देश

जौनपुर

जौनपुर के जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एनकॉर्ड की जिला स्तरीय समिति की मासिक बैठक संपन्न हुई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


जौनपुर के जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एनकॉर्ड की जिला स्तरीय समिति की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिले में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री और सेवन पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ रणनीति तैयार की गई।

जिलाधिकारी ने शिक्षण संस्थानों के आसपास पान-गुटखा की दुकानों पर निगरानी रखने और सार्वजनिक वाहनों में धूम्रपान के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्यालयों व महाविद्यालयों में ‘नशामुक्त परिसर’ के पंपलेट-स्टिकर लगाने तथा सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से व्यापक जनजागरूकता फैलाने पर बल दिया।

इसके अलावा, गांजा समेत अन्य मादक पदार्थों के संदिग्ध ठिकानों को चिन्हित कर लगातार प्रवर्तन कार्रवाई करने और एनडीपीएस मामलों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए।

DM ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान केवल कार्रवाई तक सीमित न रहे। इसमें पुनर्वास, जनजागरूकता और एनजीओ की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने नशा छोड़ने वाले व्यक्तियों को सार्वजनिक मंच पर सम्मानित करने का भी सुझाव दिया, ताकि समाज के अन्य लोगों को प्रेरणा मिल सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.