महराजगंज

महराजगंज जनपद के सोनौली थाना पुलिस ने अभियान चलाकर पॉक्सो एक्ट के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सोनौली थाना पुलिस ने अभियान चलाकर पॉक्सो एक्ट के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक उमाकांत सरोज की पुलिस टीम ने 25 अगस्त की देर रात सुकरौली गांव स्थित काली माता मंदिर के पास से अमन जायसवाल 28 पुत्र बुद्धिचंद जायसवाल, निवासी घनश्यामनगर को धर दबोचा।
पुलिस के अनुसार, आरोपी 21 अगस्त को दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 79/2026 (धारा 64(1) बीएनएस व 5L/6 पॉक्सो एक्ट) में नामजद व वांछित था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक उमाकांत सरोज, कांस्टेबल अनूप कुमार व रामबदन यादव शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया है।
6 साल के बच्चे को साथ ले गई पुलिस, प्रदर्शन के बीच पहुंच मांग रहा था इस्तीफा! pic.twitter.com/0Fy9frzA2A
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 26, 2026






















