मुकदमा न दर्ज होने से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने फरेंदा-बृजमनगंज मार्ग किया जाम, वाहनों की लगी लंबी कतारें

महराजगंज

महराजगंज जनपद के थानाध्यक्ष फरेंदा पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने बुधवार दोपहर 3 बजे दीवानी न्यायालय के सामने फरेंदा-बृजमनगंज सड़क पर जाम लगा दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के थानाध्यक्ष फरेंदा पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने बुधवार दोपहर 3 बजे दीवानी न्यायालय के सामने फरेंदा-बृजमनगंज सड़क पर जाम लगा दिया। उग्र अधिवक्ताओं ने बैरिकेडिंग व वाहन खड़े कर करीब 40 मिनट तक यातायात बाधित रखा और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मामला अधिवक्ता आशुतोष गिरी के पिता दीनदयाल गिरी से जुड़ा है, जो सड़क पर लटक रहे अज्ञात कंपनी के केबल तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 22 अगस्त को दी गई तहरीर के बावजूद मुकदमा दर्ज न होने से नाराज अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा।

जाम की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष फरेंदा राघवेंद्र सिंह द्वारा जल्द मुकदमा दर्ज करने के ठोस आश्वासन के बाद अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन समाप्त किया। इस दौरान अनिल पासवान, ओंकार मौर्या, सुनील मणि, अतुल पाठक, रत्नेश त्रिपाठी, हरिओम श्रीवास्तव और शशांक त्रिपाठी सहित भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.