बुलंदशहर

बुलंदशहर जनवाद के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को जिरौली से वीरपुर गांव तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनवाद के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को जिरौली से वीरपुर गांव तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया।
उप निरीक्षक जब्बार खान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलीगढ़-अनूपशहर मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों, बिना हेलमेट और ईयरफोन लगाकर गाड़ी चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए चालान काटे। साथ ही वाहन चालकों को नियमों के पालन की हिदायत दी।
स्थानीय ग्राम प्रधान राजपाल सिंह, यशपाल सिंह और पूर्व प्रधान ठाकुर राहुल सहित ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की। उप निरीक्षक जब्बार खान ने बताया कि क्षेत्र में जल्द ही बैरियर भी लगाए जाएंगे ताकि तेज रफ्तार पर रोक लगाई जा सके।
6 साल के बच्चे को साथ ले गई पुलिस, प्रदर्शन के बीच पहुंच मांग रहा था इस्तीफा! pic.twitter.com/0Fy9frzA2A
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 26, 2026





















