धानी में दर्दनाक हादसा: कंप्यूटर क्लास जा रही युवती की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत, पसरा मातम

महराजगंज

महराजगंज जनपद के धानी चौराहे पर बुधवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवती नेहा यादव की दर्दनाक मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के धानी चौराहे पर बुधवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवती नेहा यादव की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब कोइलाडाड़ निवासी नेहा अपने घर से धानी बाजार स्थित कंप्यूटर सेंटर जा रही थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चौराहे पर सामने से आ रहे एक टेंपो को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर चालक ने अचानक वाहन मोड़ा, जिसकी चपेट में नेहा आ गईं। गंभीर चोटें आने से उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इधर, होनहार बेटी की मौत की खबर मिलते ही नेहा के परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने चौराहे पर बढ़ती भीड़ और अव्यवस्थित यातायात पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.