बलिया

बलिया भारतीय मानक ब्यूरो की लखनऊ शाखा की टीमों ने मंगलवार देर शाम बलिया शहर में हॉलमार्किंग नियमों के उल्लंघन पर दो प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया भारतीय मानक ब्यूरो की लखनऊ शाखा की टीमों ने मंगलवार देर शाम बलिया शहर में हॉलमार्किंग नियमों के उल्लंघन पर दो प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए की गई इस कार्रवाई से सर्राफा बाजार में हड़कंप मच गया।
निदेशक ऋत्विक आनंद के नेतृत्व में पहली टीम ने टाउन हॉल रोड स्थित मेसर्स पी.पी. ज्वेलर्स पर छापा मारकर बिना वैध हॉलमार्किंग के रखा 156 ग्राम सोना जब्त किया।
वहीं, संयुक्त निदेशक शरद कुमार की अगुवाइ में दूसरी टीम ने लक्ष्मी मार्केट स्थित मेसर्स श्रीजा लेज़र कटिंग सेंटर पर कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि यह सेंटर बिना लाइसेंस अवैध रूप से हॉलमार्किंग कर रहा था। टीम ने फर्जी हॉलमार्क वाले जेवरात और साक्ष्य जब्त किए हैं।
BIS लखनऊ के प्रमुख पीयूष एम. वासेकर ने बताया कि ग्राहकों को शुद्ध सोने के आभूषण मिले, यह बीआईएस की प्राथमिकता है। उन्होंने चेताया कि हॉलमार्किंग नियमों का उल्लंघन या अनधिकृत गतिविधि पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
6 साल के बच्चे को साथ ले गई पुलिस, प्रदर्शन के बीच पहुंच मांग रहा था इस्तीफा! pic.twitter.com/0Fy9frzA2A
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 26, 2026





















