लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में जनहित से जुड़े 24 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में जनहित से जुड़े 24 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। रक्षाबंधन पर्व से ठीक पहले लिए गए इन फैसलों में बुजुर्ग महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और छात्रवृत्ति से वंचित विद्यार्थियों के लिए कई बड़े ऐलान शामिल हैं।
लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना: 60 से ऊपर की महिलाओं को फ्री बस यात्रा
कैबिनेट ने राज्य परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए आजीवन निःशुल्क यात्रा को मंजूरी दे दी है।
सत्यापन: यात्रा के दौरान उम्र प्रमाणित करने के लिए आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड मान्य होगा।
प्रदेश की 1 करोड़ से अधिक महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। प्रतिदिन करीब 88 हजार महिलाओं के आवागमन के आधार पर सरकार हर महीने लगभग ₹22.5 करोड़ वहन करेगी।
बुजुर्ग माता-पिता की अनदेखी पड़ी भारी, तो 30 दिन में खाली होगा मकान
वरिष्ठ नागरिकों और माता-पिता के भरण-पोषण व सुरक्षा नियमों को और अधिक कड़ा किया गया है।
देखभाल न करने वाली संतानों को संपत्ति से बेदखल करने की प्रक्रिया को सरल किया जाएगा।
शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन शुरू होगी।
आदेश जारी होने के बाद भी संपत्ति खाली न करने पर जिला प्रशासन 30 दिनों के भीतर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नए निगम का गठन होगा।
छात्रवृत्ति से छूटे 3.16 लाख छात्रों को दोबारा मौका
वित्तीय वर्ष 2025-26 में किसी कारणवश छात्रवृत्ति आवेदन से वंचित रह गए करीब 3.16 लाख छात्र-छात्राओं को सरकार ने एक और अवसर प्रदान किया है। इस विशेष निर्णय पर राज्य सरकार करीब ₹591 करोड़ खर्च करेगी।
6 साल के बच्चे को साथ ले गई पुलिस, प्रदर्शन के बीच पहुंच मांग रहा था इस्तीफा! pic.twitter.com/0Fy9frzA2A
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 26, 2026





















