महराजगंज

महराजगंज जनपद के केएमसी हॉस्पिटल के सामने अम्हवा ग्राउंड पर आगामी 30 अगस्त 2026, रविवार को दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के केएमसी हॉस्पिटल के सामने अम्हवा ग्राउंड पर आगामी 30 अगस्त 2026, रविवार को दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन दोपहर दो बजे से केएमसी हॉस्पिटल के ठीक सामने स्थित ग्राउंड पर होगा। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे।
आयोजक एनसीसी एएनओ लेफ्टिनेंट अभिषेक साहनी के सौजन्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में अलग-अलग वर्गों में दौड़ कराई जाएगी। बालक वर्ग में 5 किलोमीटर तथा 1600 मीटर और बालिका वर्ग में 800 मीटर की दौड़ होगी।
प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। 5 किलोमीटर बालक वर्ग में प्रथम स्थान पाने वाले को साइकिल व 3100 रुपये, जबकि 1600 मीटर बालक वर्ग और 800 मीटर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को साइकिल व 2100 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा द्वितीय स्थान पर पंखा और तृतीय स्थान पर टेबल फैन पुरस्कार के रूप में दिया जाएगा। सभी वर्गों में 10 स्थान तक पुरस्कार दिए जाने की व्यवस्था है।
आयोजकों ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में शामिल होकर स्वस्थ रहने और देश के लिए तैयार रहने का संदेश दिया है। प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी के लिए संपर्क नंबर 9335707409 जारी किया गया है।
6 साल के बच्चे को साथ ले गई पुलिस, प्रदर्शन के बीच पहुंच मांग रहा था इस्तीफा! pic.twitter.com/0Fy9frzA2A
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 26, 2026





















