नगर पालिका की बैठक में सरकारी स्कूलों की बदहाली और मिड-डे मील पर सवाल

बागपत

बागपत जनपद के नगर पालिका परिषद बड़ौत की बैठक में सरकारी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों की जर्जर हालत और मिड-डे मील की गुणवत्ता का मुद्दा छाया रहा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


बागपत जनपद के नगर पालिका परिषद बड़ौत की बैठक में सरकारी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों की जर्जर हालत और मिड-डे मील की गुणवत्ता का मुद्दा छाया रहा। बैठक के दौरान ‘ख़िदमत फाउंडेशन बड़ौत’ के आजाद चौधरी सहित अन्य वक्ताओं ने परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को लेकर गंभीर चिंता जताई।

वक्ताओं ने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे देश का भविष्य हैं, जिन्हें सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। बैठक में स्कूल भवनों की खस्ताहाल स्थिति, शौचालय, पेयजल और साफ-सफाई जैसे मूलभूत अभावों पर चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित विभाग से स्थलीय जांच कराने की मांग की गई।

इसके साथ ही बच्चों को दिए जा रहे मिड-डे मील की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए भोजन को पौष्टिक और स्वच्छ बनाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों को सुरक्षित स्कूल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पौष्टिक आहार मिलना किसी की कृपा नहीं, बल्कि उनका अधिकार है। मांग की गई कि यदि मिड-डे मील में कोई लापरवाही या अनियमितता सामने आती है, तो उसकी निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.