विकास कार्यों में बागपत ने लगाई लंबी छलांग, टॉप जिलों में शामिल: प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी

बागपत

बागपत उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास, राजस्व, कानून व्यवस्था और निर्माणाधीन परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास, राजस्व, कानून व्यवस्था और निर्माणाधीन परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में प्रभारी मंत्री ने बागपत की विकास रैंकिंग 72वें स्थान से सुधरकर प्रदेश के शीर्ष जनपदों में शामिल होने पर अधिकारियों की सराहना की और इस गति को आगे भी बनाए रखने के निर्देश दिए।

बैठक में बागपत विधायक योगेश धामा, छपरौली विधायक डॉ. अजय कुमार, जिलाधिकारी अस्मिता लाल और पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति और पुलिस जनचौपाल के जरिए आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करने के निर्देश दिए। साथ ही आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान पर जोर दिया।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में बताया गया कि जननी सुरक्षा योजना के तहत मेरठ मंडल में बागपत प्रथम स्थान पर है। इसके अलावा वन विभाग द्वारा लक्ष्य (14.93 लाख) से अधिक 15.01 लाख पौधारोपण करने पर मंत्री ने संतोष व्यक्त किया। बैठक के अंत में प्रभारी मंत्री ने ‘सीएम युवा उद्यमी विकास योजना’ के लाभार्थियों को चेक प्रदान कर सम्मानित किया और महिलाओं को ‘विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना’ के तहत टूलकिट वितरित किए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.