सीबीएसई योगासन प्रतियोगिता: जेपी विद्या मंदिर के खिलाड़ियों ने 55 मेडल जीतकर रचा इतिहास

बुलंदशहर

जनपद बुलंदशहर के गाजियाबाद के ‘द श्रीराम यूनिवर्सल स्कूल’ में 21 से 23 अगस्त तक आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 योगासन चैंपियनशिप में जेपी विद्या मंदिर अनूपशहर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बुलंदशहर के गाजियाबाद के ‘द श्रीराम यूनिवर्सल स्कूल’ में 21 से 23 अगस्त तक आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 योगासन चैंपियनशिप में जेपी विद्या मंदिर अनूपशहर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लगभग 250 टीमों के 700 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

जेपी विद्या मंदिर के बालक एवं बालिका वर्ग ने अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग की ट्रेडिशनल, आर्टिस्टिक और रिदमिक श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 55 मेडल (37 बालक वर्ग और 18 बालिका वर्ग) अपने नाम किए। बालिका वर्ग में आस्था सिंह, मायरा अग्रवाल, हर्षिनी कुशवाह, जाह्नवी चौधरी, प्रियांशी पाल, प्रज्ञा शर्मा, चारुषि सेजवाल, तन्वी चौधरी, अनाया चौधरी, एनी ढाका, लीजा यदुवंशी, अनुष्का, तनिष्का चौधरी और अविका गोयल ने पदक हासिल किए।

राष्ट्रीय योगासन कोच अंकित कुमार सुराण ने बताया कि जोनल स्तर की एक ही प्रतियोगिता में 55 मेडल जीतना विद्यालय के लिए एक नया रिकॉर्ड है। विद्यालय के प्रबंधक प्रखर गर्ग और प्रधानाचार्या नीना चतुर्वेदी ने कोच अंकित कुमार सुराण, टीम मैनेजर नेहा पवार तथा सभी विजेता 22 प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। ये सभी विजेता खिलाड़ी अब आगामी राष्ट्रीय सीबीएसई योगासन चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.