सिद्धार्थनगर

जनपद सिद्धार्थनगर के अयोध्या में लेखपाल उत्कृष्ट दीप के खिलाफ एंटी करप्शन टीम द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बांसी तहसील परिसर में लेखपालों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद सिद्धार्थनगर के अयोध्या में लेखपाल उत्कृष्ट दीप के खिलाफ एंटी करप्शन टीम द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बांसी तहसील परिसर में लेखपालों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा बांसी के आह्वान पर आयोजित इस धरने में बड़ी संख्या में लेखपालों ने हिस्सा लिया और एंटी करप्शन की कार्रवाई को फर्जी बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
सुबह 10:30 बजे से शुरू हुआ धरना दोपहर बाद 3:40 बजे तक चला। लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित दो सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए 20 अगस्त को हुई इस कार्रवाई की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी या एसआईटी (SIT) से कराने की मांग की। साथ ही संघ ने मांग रखी कि भविष्य में किसी भी ट्रैप कार्रवाई से पूर्व अनिवार्य जांच की जाए ताकि निर्दोष कर्मियों को न फंसाया जा सके।
धरना प्रदर्शन के दौरान संघ के अध्यक्ष विनोद गौतम, आनंद राव, अमरनाथ त्रिपाठी, नितिन कुमार, प्रशांत बोद्ध, अनिल यादव और स्वाती यादव सहित तहसील क्षेत्र के तमाम लेखपाल उपस्थित रहे।
मऊ में साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन: ठगी के 2.92 लाख रुपये कराए वापस; ज्यादा रिटर्न का दिया गया था लालचhttps://t.co/JEW5j5lZgf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 22, 2026






















