महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल तहसील क्षेत्र के ग्राम माधव नगर तुरकहिया में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में एक महिला की अमृत सरोवर में डूबने से अकाल मृत्यु हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल तहसील क्षेत्र के ग्राम माधव नगर तुरकहिया में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में एक महिला की अमृत सरोवर में डूबने से अकाल मृत्यु हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, माधव नगर तुरकहिया निवासी रतनी (पत्नी स्वर्गीय हीरामन भारती) शनिवार को गांव में बने अमृत सरोवर के पास गई थीं। इसी दौरान अचानक पैर फिसल जाने के कारण वह सरोवर के गहरे पानी में जा गिरीं।
महिला को डूबता देख आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद जब तक उन्हें पानी से बाहर निकाला गया, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस व प्रशासन को दे दी गई है, जिसके बाद पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
मऊ में साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन: ठगी के 2.92 लाख रुपये कराए वापस; ज्यादा रिटर्न का दिया गया था लालचhttps://t.co/JEW5j5lZgf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 22, 2026






















