सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के एक तरफ जहां सरकार पर्यावरण संरक्षण के नाम पर पौधारोपण अभियानों पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं दूसरी ओर सिद्धार्थनगर जिले के बांसी-जोगिया क्षेत्र स्थित ककरही बंधे के आसपास हरे-भरे पेड़ों पर खुलेआम कुल्हाड़ी चलाई जा रही है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के एक तरफ जहां सरकार पर्यावरण संरक्षण के नाम पर पौधारोपण अभियानों पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं दूसरी ओर सिद्धार्थनगर जिले के बांसी-जोगिया क्षेत्र स्थित ककरही बंधे के आसपास हरे-भरे पेड़ों पर खुलेआम कुल्हाड़ी चलाई जा रही है। सड़क किनारे स्थित इन पेड़ों के कटान को लेकर क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है।

स्थानीय निवासियों का गंभीर आरोप है कि बिना किसी आधिकारिक अनुमति के यह अवैध कटान पूरी तरह वन विभाग की मिलीभगत से कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि जब सरकारी स्तर पर वृक्षारोपण के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, तो फिर अवैध तरीके से पेड़ काटने वाले भू-माफिया और जिम्मेदार कर्मियों पर ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?
मामला प्रकाश में आने के बाद उच्च अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और अवैध कटान में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मऊ में साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन: ठगी के 2.92 लाख रुपये कराए वापस; ज्यादा रिटर्न का दिया गया था लालचhttps://t.co/JEW5j5lZgf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 22, 2026






















