मऊ

मऊ के जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने शुक्रवार देर शाम कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड आधारित विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ के जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने शुक्रवार देर शाम कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड आधारित विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप विकास योजनाओं को समय सीमा के भीतर और पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करने के कड़े निर्देश दिए।
बैठक के दौरान पीएम मुफ्त बिजली घर योजना, पीएम स्वनिधि, किसान सम्मान निधि, फसल बीमा तथा पिछड़ा वर्ग व समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति के लंबित आवेदनों के निस्तारण में तेजी लाने को कहा गया। मुख्यमंत्री आवास योजना में लक्ष्य पूरा न होने पर डीएम ने गहरी नाराजगी जताते हुए मानकों के अनुरूप जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं जल जीवन मिशन के तहत 90 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुके कार्यों को प्राथमिकता पर शत-प्रतिशत पूरा कराने के आदेश जल निगम को दिए गए।
इसके अलावा, स्वास्थ्य विभाग को एम्बुलेंस सेवाएं सुचारू रखने, दिव्यांगजनों हेतु विशेष पंजीकरण कैंप लगाने और गौशालाओं में स्वच्छता व हरे चारे का नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय स्तर से जिलों की रैंकिंग की दैनिक मॉनिटरिंग की जाती है। किसी भी विभाग की लापरवाही से जिले की रैंकिंग प्रभावित होने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीएमओ डॉ. पंकज कुमार, सीएचसी प्रभारी डॉ. के. आर्य, डीपीओ रंजीत कुमार सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
मऊ में साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन: ठगी के 2.92 लाख रुपये कराए वापस; ज्यादा रिटर्न का दिया गया था लालचhttps://t.co/JEW5j5lZgf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 22, 2026






















