महराजगंज

महराजगंज जनपद के घुघली विकास खंड के पंडितपुर गोड़धोवा स्थित वी.पी. त्रिपाठी इंटर कॉलेज में संस्थापक प्रबंधक एवं संस्कृत के विद्वान स्वर्गीय विंध्याचल त्रिपाठी की 25वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के घुघली विकास खंड के पंडितपुर गोड़धोवा स्थित वी.पी. त्रिपाठी इंटर कॉलेज में संस्थापक प्रबंधक एवं संस्कृत के विद्वान स्वर्गीय विंध्याचल त्रिपाठी की 25वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक आशुतोष त्रिपाठी और संचालक चंद्रमौली त्रिपाठी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया।
प्रधानाचार्य कृष्णगोपाल उपाध्याय ने स्वर्गीय त्रिपाठी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अति पिछड़े और ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की ज्योति जलाने का महान कार्य किया। उनके प्रयासों से ही आज क्षेत्रीय छात्र-छात्राओं को अपने ही गांव के पास इंटर (कला व विज्ञान वर्ग) तक की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है, जिससे बालिकाओं को दूर नहीं जाना पड़ता।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों और विद्यालय परिवार द्वारा परिसर में पौधारोपण भी किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान शैलेंद्र दुबे, दिनेश दुबे, कृतिमान त्रिपाठी, श्रीनिवास दुबे, सुरेश दुबे, रामप्रीत पासवान, रविकेश गुप्ता और अस्मिता त्रिपाठी सहित अनेक शिक्षक व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
मऊ में साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन: ठगी के 2.92 लाख रुपये कराए वापस; ज्यादा रिटर्न का दिया गया था लालचhttps://t.co/JEW5j5lZgf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 22, 2026






















