‘दृष्टि’ समिति की बैठक: वन राज्यमंत्री केपी मलिक ने की विकास कार्यों की समीक्षा, दिए समयबद्धता और पारदर्शिता के निर्देश

बागपत

बागपत जनपद के विकास भवन सभागार में गुरुवार को जिला विकास कार्य अनुश्रवण समिति ‘दृष्टि’ की समीक्षा बैठक वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री केपी मलिक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के विकास भवन सभागार में गुरुवार को जिला विकास कार्य अनुश्रवण समिति ‘दृष्टि’ की समीक्षा बैठक वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री केपी मलिक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक के दौरान राज्यमंत्री ने घोषणा की कि दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर ₹8.46 करोड़ की लागत से वन विभाग के अत्याधुनिक अतिथि गृह का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में दो अतिरिक्त कमरों का निर्माण भी होगा। समीक्षा के दौरान अधिकारियों को योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

बैठक में लंपी बीमारी से बचाव हेतु पशुधन टीकाकरण, आयुष्मान भारत योजना का पारदर्शी संचालन, परियोजना अलंकार के तहत स्कूलों का जीर्णोद्धार, युवाओं हेतु कौशल विकास प्रशिक्षण और दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग वितरण शिविर आयोजित करने पर विशेष बल दिया गया।

बैठक में बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित रहने पर जिला विद्यालय निरीक्षक और सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समिति से कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्टीकरण तलब करने के आदेश दिए गए। इस अवसर पर सीडीओ अनिल कुमार सिंह, डीएफओ विनोद कुमार और सीएमओ तीरथ लाल सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.