लोटन

सिद्धार्थनगर जनपद महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर रविवार को लोटन कोतवाली क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियों को मातम में बदल दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर रविवार को लोटन कोतवाली क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियों को मातम में बदल दिया। ग्राम करुआवल के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर में दो लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
पूजा का सामान खरीदने जा रहे थे दामाद-ससुर, लौट रहे थे दो दोस्त
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र स्थित धनरामपुर निवासी 40 वर्षीय मनोहर पुत्र हरिराम अपने ससुर सिद्धार्थनगर के ककरामा निवासी करीब 50 वर्षीय चिनक लोधी पुत्र प्रहलाद के साथ बाइक से छठ पूजा का सामान खरीदने नौगढ़ मुख्यालय जा रहे थे।
वहीं, दूसरी बाइक पर महराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र स्थित बरवा भोज निवासी करीब 20 वर्षीय आकाश कुमार गौड़ और 17 वर्षीय अंकित गौड़ सवार थे। दोनों आपस में गहरे मित्र थे और सिद्धार्थनगर में अपनी मौसी व बुआ से मुलाकात करने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे।
जैसे ही दोनों बाइकें लोटन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करुआवल के पास पहुंचीं, उनकी आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तत्काल सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लोटन पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत देखते हुए माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया।
इलाज के दौरान दो की मौत, एक गोरखपुर रेफर
मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर में उपचार के दौरान 50 वर्षीय चिनक लोधी और 20 वर्षीय आकाश कुमार गौड़ ने दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल मनोहर की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया है, जबकि 17 वर्षीय अंकित गौड़ का उपचार मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर में ही जारी है।
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में तैनात चिकित्सक डॉ. अब्दुल अहद ने बताया कि लोटन सीएचसी से सड़क दुर्घटना में घायल चार मरीजों को गंभीर अवस्था में रेफर किया गया था, जिनमें से दो की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है, एक को हायर सेंटर भेजा गया है और एक का इलाज चल रहा है।
त्योहार के दिन परिवारों में मचा कोहराम
जिस समय घर की महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारियों में जुटी थीं, उसी वक्त आई इस मनहूस खबर ने परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों और घायलों के परिवारों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
महराजगंज: निचलौल क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती अपनी प्रेमी से शादी करने की अजीब और खतरनाक जिद को लेकर सीधे मोबाइल टॉवर पर जा चढ़ी! टॉवर की ऊंचाई पर युवती को इस तरह देख मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल https://t.co/BcYAwDsB1U
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 15, 2026


















