बुलंदशहर:अहमदगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता: हत्या के प्रयास का मुख्य आरोपी पंकज गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद; हिस्ट्रीशीटर पर दर्ज हैं 9 मुकदमे अहमदगढ़

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के थाना अहमदगढ़ पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक सनसनीखेज मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी पंकज कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना अहमदगढ़ पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक सनसनीखेज मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी पंकज कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा (315 बोर) और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पकड़ा गया आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में पहले से ही 9 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

क्या था पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, बीते 13 नवंबर को ग्राम ढकनगला निवासी देवेंद्रपाल सिंह पुत्र राजपाल सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि गांव के ही पंकज पुत्र चतर सिंह, हेमंत पुत्र उछल सिंह और दो अज्ञात लोगों ने पहले उसके घर के पास गाली-गलौज करते हुए हवाई फायरिंग की, और इसके बाद खाद की दुकान पर जान से मारने की नीयत से उस पर सीधा फायर झोंक दिया। पीड़ित की तहरीर पर थाना अहमदगढ़ में मु.अ.सं. 385/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 352, 109(1) और 351(3) में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में नामजद तीन आरोपियों—हेमंत, गोविंद और विक्की उर्फ विवेक को पुलिस पहले ही 14 नवंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

मुखबिर की सूचना पर आम के बाग के पास से दबोचा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अंतरिक्ष जैन के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी शिकारपुर दीपक कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह की टीम मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी थी।

शनिवार (15 नवंबर) को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वांछित मुख्य अभियुक्त पंकज कुमार पुत्र चतर सिंह (उम्र करीब 42 वर्ष, निवासी ग्राम ढकनगला) को गांव के पास ही स्थित एक आम के बाग के समीप से दबोच लिया।

आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाकर भेजा जेल

पुलिस पूछताछ और आपराधिक इतिहास खंगालने पर सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी पंकज एक शातिर अपराधी है, जिस पर हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और जान से मारने की धमकी देने सहित कुल 9 संगीन मुकदमे पंजीकृत हैं। तमंचा और कारतूस की बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार, उपनिरीक्षक जीत सिंह, कांस्टेबल रूपेश कुमार और कांस्टेबल ललित ठेंनुआ शामिल रहे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.