पचपेड़वा

बलरामपुर जनपद में लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा को लेकर नगर पंचायत पचपेड़वा में श्रद्धालुओं और व्रतियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद में लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा को लेकर नगर पंचायत पचपेड़वा में श्रद्धालुओं और व्रतियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। नगर पंचायत चेयरमैन रवि कुमार वर्मा के विशेष निर्देशन में नगर क्षेत्र के सभी प्रमुख छठ घाटों को दुल्हन की तरह आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जहां व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं के स्वागत व सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
चेयरमैन ने किया स्थलीय निरीक्षण, परखी सफाई और सुरक्षा
महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए चेयरमैन रवि कुमार वर्मा ने खुद विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद नगर पंचायत कर्मियों को घाटों पर स्वच्छता बनाए रखने और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
क्षेत्रवासियों को दी महापर्व की शुभकामनाएं
निरीक्षण के उपरांत चेयरमैन रवि कुमार वर्मा ने समस्त नगर एवं क्षेत्रवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। छठ घाटों की भव्य सजावट और चाक-चौबंद व्यवस्थाएं स्थानीय प्रशासन की तत्परता और लोक आस्था के प्रति समर्पण को दर्शाती हैं, जिसकी नगरवासियों द्वारा मुक्त कंठ से सराहना की जा रही है।
महराजगंज: निचलौल क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती अपनी प्रेमी से शादी करने की अजीब और खतरनाक जिद को लेकर सीधे मोबाइल टॉवर पर जा चढ़ी! टॉवर की ऊंचाई पर युवती को इस तरह देख मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल https://t.co/BcYAwDsB1U
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 15, 2026


















