सरायलखंसी

मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत आर.ए. (R.A.) पब्लिक स्कूल के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भीषण टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत आर.ए. (R.A.) पब्लिक स्कूल के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भीषण टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के रकौली गांव निवासी सुरेंद्र राजभर के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
कैसे हुआ हादसा?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रकौली निवासी कुसुन राजभर के पुत्र सुरेंद्र राजभर बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वह आर.ए. पब्लिक स्कूल के सामने पहुंचे, सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुरेंद्र राजभर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और हादसे में उनकी जान चली गई।
गांव में छाया मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। जैसे ही हादसे की खबर रकौली गांव पहुंची, परिवार के लोग बदहवास होकर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। इस असमय हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
महराजगंज: निचलौल क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती अपनी प्रेमी से शादी करने की अजीब और खतरनाक जिद को लेकर सीधे मोबाइल टॉवर पर जा चढ़ी! टॉवर की ऊंचाई पर युवती को इस तरह देख मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल https://t.co/BcYAwDsB1U
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 15, 2026


















