सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना शोहरतगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना शोहरतगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने विभिन्न गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने थाना शोहरतगढ़ पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 155/2026 (धारा 87, 64(1) बीएनएस व 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट) से संबंधित वांछित अभियुक्त मो. जमा उर्फ लाला पुत्र स्व. सुलेमान, निवासी वार्ड नंबर-10 गांधी नगर शोहरतगढ़ को डोहरिया खुर्द चौराहे के पास से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह, उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव और आरक्षी अनुभव गौतम शामिल रहे। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
मिर्जापुर में प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर अनियंत्रित कंटेनर ने घर के बाहर सो रहे पिता-पुत्र को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया।@Uppolice @mirzapurpolice pic.twitter.com/FYfOIS1Ios
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 30, 2026













