जौनपुर के लाल का कमाल: विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए राष्ट्रीय पहलवान सौरभ यादव का चयन, खेल मंत्री ने किया सम्मानित

जौनपुर

जौनपुर जनपद के मिट्टी का हुनर अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गूंजने को तैयार है। धर्मापुर ब्लॉक के गजना गांव निवासी होनहार राष्ट्रीय पहलवान सौरभ यादव (पुत्र राष्ट्रीय पहलवान लालमन यादव) का चयन आगामी पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के मिट्टी का हुनर अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गूंजने को तैयार है। धर्मापुर ब्लॉक के गजना गांव निवासी होनहार राष्ट्रीय पहलवान सौरभ यादव (पुत्र राष्ट्रीय पहलवान लालमन यादव) का चयन आगामी अगस्त माह में स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में होने वाली ‘अंडर-20 वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप’ (79 किलो भारवर्ग फ्रीस्टाइल) के लिए हुआ है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश के खेल राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने लखनऊ स्थित अपने आवास पर सौरभ को सम्मानित किया।

सौरभ यादव का हालिया प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। उन्होंने इसी महीने जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक (सिल्वर मेडल) और बीते अप्रैल माह में जूनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीतकर देश का नाम रोशन किया था।

सम्मान समारोह के दौरान कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष धनंजय पहलवान, कोच अशोक, जितेंद्र सिंह और विजय बहादुर सोनकर भी उपस्थित रहे। सभी ने सौरभ को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर आगामी विश्व चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश के लिए तिरंगा लहराने की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.