बुलंदशहर: मिशन शक्ति केंद्र पर काउंसलिंग से मिटा मनमुटाव, एक दूजे के हुए पति-पत्नी

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के थाना अहमदगढ़ परिसर में स्थित महिला मिशन शक्ति केंद्र पर शनिवार को एक पारिवारिक विवाद का काउंसलिंग के जरिए सफलतापूर्वक समाधान कराया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के थाना अहमदगढ़ परिसर में स्थित महिला मिशन शक्ति केंद्र पर शनिवार को एक पारिवारिक विवाद का काउंसलिंग के जरिए सफलतापूर्वक समाधान कराया गया। विवाद सुलझने के बाद अलग रह रहे पति-पत्नी दोबारा साथ रहने को राजी हो गए।

जानकारी के अनुसार, गांव मुमरेजपुर निवासी पूनम पत्नी सुनील कुमार द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर उनके पति को मिशन शक्ति केंद्र बुलाया गया था। महिला हेड कांस्टेबल ममता शर्मा ने दोनों पक्षों की गंभीरता से काउंसलिंग की। उन्होंने दोनों की समस्याओं को सुना और आपसी बातचीत व सूझबूझ के माध्यम से विवाद सुलझाने का प्रयास किया।

काउंसलिंग के सकारात्मक परिणाम स्वरूप पति-पत्नी के बीच पुराना मनमुटाव दूर हो गया और दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया। दोनों ने भविष्य में आपसी प्रेम, विश्वास और सौहार्द के साथ एक-साथ रहने पर सहमति व्यक्त की। इसके बाद पुलिस टीम ने दोनों को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देकर सम्मानपूर्वक घर विदा किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.