बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम इच्छावरी में रविवार शाम करीब 6 बजे एक झोपड़ीनुमा रसोई में गैस रिसाव के कारण भीषण आग लग गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम इच्छावरी में रविवार शाम करीब 6 बजे एक झोपड़ीनुमा रसोई में गैस रिसाव के कारण भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तेज धमाके के साथ गैस सिलेंडर फट गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।
यह झोपड़ीनुमा रसोई गांव के बाहर रहने वाले रूपकिशोर पुत्र नत्थन लाल की थी, जिसमें चाय बनाते समय यह हादसा हुआ। आग की लपटों ने झोपड़ी में रखा अनाज, बर्तन, कपड़े, उपले-लकड़ियां और अन्य घरेलू सामान जलाकर राख कर दिया, जिससे पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है। हालांकि, गनीमत यह रही कि समय रहते सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि या पशुहानि नहीं हुई।
घटना की सूचना पर यूपी-112, स्थानीय पुलिस और डिबाई फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। फायर स्टेशन इंचार्ज धनपाल सिंह के नेतृत्व में दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और इसे आसपास की अन्य झोपड़ियों में फैलने से रोक दिया। फायर स्टेशन इंचार्ज ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसा गैस रिसाव के कारण हुआ है, मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने पुलिस और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई की खुले दिल से सराहना की है।
बलिया पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्वाट/सर्विलांस टीम और थाना बैरिया पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात मुठभेड़ के बाद 5 शातिर अंतरराज्यीय वाहन चोरों को pic.twitter.com/uiMXKp9VuN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 19, 2026













