महराजगंज
महराजगंज जनपद के धानी क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध मैरिज हॉल जानकी वाटिका’ में ‘वॉइस ऑफ़ न्यूज़ 24 ‘ में एक भव्य सम्मान समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगं जनपद के धानी क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध मैरिज हॉल जानकी वाटिका’ में ‘वॉइस ऑफ़ न्यूज़ 24 ‘ में एक भव्य सम्मान समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में संस्थान से जुड़े पत्रकारों, पदाधिकारियों और सहयोगियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण और संस्थान के अभिभावक व संरक्षक गोपाल जी सिंह रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने ‘वॉइस ऑफ़ न्यूज़ 24’ की पूरी टीम के परिश्रम और निष्पक्ष पत्रकारिता की सराहना की।
संस्थान आज जिस मुकाम पर है, वह पूरी टीम की दिन-रात की मेहनत और लगन का परिणाम है। मुझे विश्वास है कि टीम भविष्य में भी समाज की आवाज को इसी तरह मजबूती से उठाती रहेगी।
जानकी वाटिका मैरिज हॉल धानी में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।बेहतर कार्य करने वाले ग्राउंड रिपोर्टर्स और टीम के अन्य सदस्यों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में संरक्षक गोपाल जी सिंह ने समस्त टीम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
महराजगंज: रहस्यमय परिस्थितियों में घायल मिले कृत पिपरा निवासी राजीव कुमार नायक की इलाज के दौरान मौत। परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस। pic.twitter.com/VoDtJXb6dH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 19, 2026













