महराजगंज
महराजगंज जनपद के धानी क्षेत्र स्थित मैरिज हॉल ‘जानकी वाटिका’ ‘ में ‘वॉइस ऑफ़ न्यूज़ 24 ‘ के एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन बेहद धूमधाम से किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के लोकप्रिय पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह उपस्थित रहे।।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने ‘वॉइस ऑफ़ न्यूज़ 24 ‘ के कार्यों की सराहना करते हुए पूरी टीम को इस सफल आयोजन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया समाज को दिशा दिखाने का काम करता है, और ‘वॉइस ऑफ़ न्यूज़ 24 ‘ की टीम पूरी निष्ठा से जनता की आवाज उठा रही है।
बजरंग बहादुर सिंह, पूर्व विधायक (मुख्य अतिथि)
ग्रामीण और कस्बाई इलाकों से निकलकर निष्पक्ष पत्रकारिता करना एक बड़ी चुनौती है, जिसे ‘ ‘वॉइस ऑफ़ न्यूज़ 24 ‘ की टीम बखूबी अंजाम दे रही है। पूरी टीम को इस शानदार सफर और भव्य समारोह के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।

जानकी वाटिका’ मैरिज हॉल पहुंचने पर संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि बजरंग बहादुर सिंह का बुके भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया। क्षेत्र में उत्कृष्ट और साहसिक पत्रकारिता करने वाले ग्राउंड रिपोर्टर्स व टीम के अन्य सदस्यों को मंच पर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष गोपाल सिंह पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह के अनुज छठू सिंह,डॉ. महेन्द्र चतुर्वेदी,राजू सैनी,नितेश मिश्रा,अयोध्या प्रधान,सुनील सिंह,सीपू,अशोक सहानी,मनोज यादव उपस्थित रहे।
समारोह के सफल समापन पर संस्थान के वरिष्ठ सदस्यों ने मुख्य अतिथि बजरंग बहादुर सिंह, उनके अनुज छठू सिंह सहित दूर-दराज से आए सभी आगंतुकों और अतिथियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
महराजगंज: रहस्यमय परिस्थितियों में घायल मिले कृत पिपरा निवासी राजीव कुमार नायक की इलाज के दौरान मौत। परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस। pic.twitter.com/VoDtJXb6dH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 19, 2026













