भीरा-लखीमपुर मार्ग पर टला बड़ा बस हादसा, यात्रियों की मदद कर प्रमोद पांडे ने पेश की मानवता की मिसाल

लखीमपुर खीरी

भीरा–लखीमपुर मार्ग पर इकुटी गांव के पास यात्रियों से भरी एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। लखनऊ से लखीमपुर आ रही इस बस में दर्जनों यात्री सवार थे। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

भीरा–लखीमपुर मार्ग पर इकुटी गांव के पास यात्रियों से भरी एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। लखनऊ से लखीमपुर आ रही इस बस में दर्जनों यात्री सवार थे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि सौभाग्यवश कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला उपाध्यक्ष व 138 विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी प्रमोद पांडे कार्यकर्ताओं के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत प्रशासन और परिवहन विभाग के अधिकारियों से संपर्क साधा। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने सभी को सुरक्षित दूसरी बस में बैठवाकर उनके गंतव्य के लिए रवाना कराया।

प्रमोद पांडे ने कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर संकट की घड़ी में मानव सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई की सराहना भी की। समय पर मिली इस बड़ी मदद के लिए बस में सवार यात्रियों और स्थानीय ग्रामीणों ने प्रमोद पांडे व उनकी टीम की खुले दिल से प्रशंसा की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.