जौनपुर

जौनपुर कलान स्थित श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के लिए एक गौरवशाली क्षण सामने आया है, जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संस्थान से जुड़े शशांक सिंह के नाम एक विशेष पत्र भेजा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर कलान स्थित श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के लिए एक गौरवशाली क्षण सामने आया है, जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संस्थान से जुड़े शशांक सिंह के नाम एक विशेष पत्र भेजा है। इस सराहना से पूरे संस्थान परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए शिक्षक समाज की अहम भूमिका और राष्ट्र निर्माण में शिक्षण संस्थानों के योगदान की सराहना की है। उन्होंने एक विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी पर भी बल दिया है।
संस्थान परिवार ने इस विशेष पत्र को शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक पहल और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के प्रति एक बड़ी प्रेरणा के रूप में स्वीकार किया है।
महराजगंज: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में ‘मिशन शक्ति 6.0’ की पाठशाला, पुलिस ने छात्राओं को सिखाए सुरक्षा व साइबर सतर्कता के गुर
https://t.co/QzOwYGLYnF
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 14, 2026













