जौनपुर

जौनपुर: स्थानीय क्षेत्र के अकबरपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ स्कूल से अर्धवार्षिक परीक्षा देकर घर लौटी कक्षा एक की छात्रा काव्या यादव को सर्प ने डस लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर: स्थानीय क्षेत्र के अकबरपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ स्कूल से अर्धवार्षिक परीक्षा देकर घर लौटी कक्षा एक की छात्रा काव्या यादव को सर्प ने डस लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, घर लौटने के बाद बच्ची कमरे में गुड़ लेने गई थी, तभी उसे सांप ने डस लिया। कुछ ही देर बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले जाया गया, जहाँ हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई।
इस अचानक हुई घटना से मृतका के परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम की असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है।
महराजगंज: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में ‘मिशन शक्ति 6.0’ की पाठशाला, पुलिस ने छात्राओं को सिखाए सुरक्षा व साइबर सतर्कता के गुर
https://t.co/QzOwYGLYnF
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 14, 2026












