महराजगंज: सीएमओ ऑफिस बना अखाड़ा, शराब के नशे में वीवीआईपी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने काटा हंगामा, पहले भी कर चुका है बवाल

महराजगंज

महराजगंज जिले के सबसे अहम सरकारी कार्यालयों में से एक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सोमवार को अखाड़ा बन गया। वीवीआईपी पार्टी के जिलाध्यक्ष पवन कुमार सहानी शराब के नशे में धुत होकर सीएमओ कार्यालय पहुंचे और जमकर हंगामा किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के सबसे अहम सरकारी कार्यालयों में से एक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सोमवार को अखाड़ा बन गया। वीवीआईपी पार्टी के जिलाध्यक्ष पवन कुमार सहानी शराब के नशे में धुत होकर सीएमओ कार्यालय पहुंचे और जमकर हंगामा किया। नशे में उन्होंने सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी से लेकर बाबू तक को गालियां दीं, जिससे करीब एक घंटे तक सरकारी कामकाज ठप रहा।

क्या है पूरा मामला?
दोपहर के समय पवन सहानी किसी निजी काम को लेकर सीएमओ कार्यालय पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उनके मुंह से शराब की तेज बदबू आ रही थी और वह लड़खड़ा रहे थे। कार्यालय में आते ही उन्होंने ऊंची आवाज में बात करनी शुरू कर दी। जब कर्मचारियों ने उन्हें शांत रहने को कहा तो वह अभद्रता पर उतर आए। आरोप है कि उन्होंने सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी के सामने ही अपशब्दों का प्रयोग किया।

पहले भी कर चुका है हंगामा, कर्मचारियों में आक्रोश
यह पहली घटना नहीं है। सूत्रों की मानें तो पवन सहानी पिछले दिनों भी इसी तरह किसी काम को लेकर सीएमओ ऑफिस में बवाल कर चुके हैं। बार-बार हो रहे इस तरह के हंगामे से सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी काफी नाराज और दहशत में हैं।

ब्रेथ एनालाइजर में पुष्टि, मेडिकल के बाद जेल भेजने की तैयारी
हंगामा बढ़ता देख स्टाफ ने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाल धर्मेंद्र सिंह और कलेक्टर चौकी प्रभारी अखिलेश वर्मा भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।

पुलिस ने तत्काल अल्कोहल जांच मशीन मंगवाई। ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में शराब पीने की पुष्टि हो गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जिला अस्पताल में मेडिकल कराया।

कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शांति भंग और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में कार्रवाई की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.