महराजगंज

महराजगंज शारदीय नवरात्रि एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी निचलौल ने थाना निचलौल पुलिस टीम के साथ क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, कस्बों, संवेदनशील स्थलों और भीड़भाड़ वाले मिश्रित आबादी के क्षेत्रों में पैदल गश्त की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज शारदीय नवरात्रि एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी निचलौल ने थाना निचलौल पुलिस टीम के साथ क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, कस्बों, संवेदनशील स्थलों और भीड़भाड़ वाले मिश्रित आबादी के क्षेत्रों में पैदल गश्त की।
इस दौरान पुलिस टीम ने आमजन से संवाद स्थापित कर त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। साथ ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपसी भाईचारा कायम रखने का संदेश दिया।
पुलिस की इस गश्त का उद्देश्य त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना सुनिश्चित करना है।
महराजगंज: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में ‘मिशन शक्ति 6.0’ की पाठशाला, पुलिस ने छात्राओं को सिखाए सुरक्षा व साइबर सतर्कता के गुर
https://t.co/QzOwYGLYnF
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 14, 2026












