बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दौलतपुर खुर्द में काली का जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से दौलतपुर चौकी पर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लेते हुए क्षेत्र में शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दौलतपुर खुर्द में काली का जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से दौलतपुर चौकी पर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लेते हुए क्षेत्र में शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
बैठक के दौरान एसडीएम रविकांत चौबे ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जुलूस के दौरान नशा करके हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि किसी भी डोले की ऊंचाई 12 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए और डीजे पर अश्लील डांस या अभद्र भाषा के गाने पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
बैठक में एसडीएम रविकांत चौबे, सीओ मधुप कुमार सिंह, कोतवाली डिबाई प्रभारी विशाल प्रताप सिंह चौहान और चौकी प्रभारी इंद्रेश विक्रम सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। संयोजक मुकेश कुमार गौड़ एवं अन्य आयोजकों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि जुलूस पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से निकाला जाएगा।
महराजगंज: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में ‘मिशन शक्ति 6.0’ की पाठशाला, पुलिस ने छात्राओं को सिखाए सुरक्षा व साइबर सतर्कता के गुर
https://t.co/QzOwYGLYnF
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 14, 2026













