महराजगंज

महराजगंज जनपद के स्थानीय परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज में 102 यूपी बटालियन एनसीसी के कैडेटों द्वारा ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के तहत एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के स्थानीय परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज में 102 यूपी बटालियन एनसीसी के कैडेटों द्वारा ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के तहत एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। कॉलेज परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई इस रैली में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

रैली के दौरान एनसीसी कैडेटों ने “टीबी हारेगा-देश जीतेगा” और “आओ मिलकर टीबी को मिटाएं” जैसे प्रेरणादायक नारे लगाकर स्थानीय लोगों को जागरूक किया। इस दौरान कैडेटों ने लोगों को टीबी के शुरुआती लक्षणों, उससे बचाव के उपायों और समय पर उचित इलाज के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य अशोक भारती, एएनओ लेफ्टिनेंट संजय कुमार शर्मा सहित समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
घोसी में बछड़े को बचाने के चक्कर में पलटी कार, बड़ा हादसा टला; दो लोग घायल
https://t.co/GdgWykkcwu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 15, 2026













