यूपीआई भुगतान पर एमडीआर लगाने का विरोध, वित्त मंत्री को भेजा ज्ञापन

जौनपुर

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने यूपीआई भुगतान पर 0.4 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट एमडीआर लगाने के प्रस्ताव के विरोध में प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने यूपीआई भुगतान पर 0.4 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लगाने के प्रस्ताव के विरोध में प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपकर इस प्रस्ताव को तत्काल वापस लेने की मांग की है।

प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल और जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह ‘इंदु’ के निर्देश पर जिला महामंत्री आरिफ हबीब और नगर अध्यक्ष घनश्याम साहू के नेतृत्व में व्यापारियों ने यह ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क लगाने से व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

जिला महामंत्री आरिफ हबीब ने कहा कि यूपीआई भुगतान पर एमडीआर लगाना व्यापारियों के सरकारी शोषण का प्रतीक है। पहले से ही विभिन्न आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे व्यापारियों पर अतिरिक्त शुल्क थोपना व्यापारिक हितों के विपरीत है। व्यापार मंडल ने मांग की कि ‘वन नेशन, वन टैक्स’ के दौर में ऐसे प्रस्ताव पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर नगर महामंत्री आलोक रंजन सिन्हा, युवा जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, सुमित उपाध्याय, जय विक्रम और विनय जायसवाल सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

 

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.