बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर नगर में गुरुवार को भक्ति और उत्साह से ओतप्रोत माहौल के बीच श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर नगर में गुरुवार को भक्ति और उत्साह से ओतप्रोत माहौल के बीच श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। कस्बे के बबस्टरगंज घाट से एक विशाल और भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान पूरा मार्ग भगवान के जयकारों और भक्तिमय भजनों से गूंज उठा।
कलश यात्रा में 251 महिलाएं सिर पर पवित्र गंगाजल से भरे कलश धारण कर अनुशासनबद्ध तरीके से चल रही थीं। पारंपरिक धार्मिक उत्साह के साथ निकली इस यात्रा के दर्शन के लिए मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।

झांकियां और हाथी-घोड़े रहे मुख्य आकर्षण
यात्रा का मुख्य आकर्षण भगवान श्री बांके बिहारी, खाटू श्याम के रथ और राधा-कृष्ण की मनमोहक सजीव झांकियां रहीं। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नृत्यों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुसज्जित रथ पर कथा व्यास श्रीहरि ठाकुर विराजमान होकर भक्तों का मार्गदर्शन कर रहे थे। इसके अलावा, दो दर्जन से अधिक घोड़े, दो ऊंट और घोड़ों का नृत्य इस एक किलोमीटर से अधिक लंबी यात्रा की भव्यता में चार चांद लगा रहे थे। इस आयोजन से पूरे नगर का वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया है।
घोसी में बछड़े को बचाने के चक्कर में पलटी कार, बड़ा हादसा टला; दो लोग घायल
https://t.co/GdgWykkcwu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 15, 2026













