सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. महाजन और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के नेतृत्व में थाना जोगिया उदयपुर पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-6.0 एवं साइबर जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. महाजन और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के नेतृत्व में थाना जोगिया उदयपुर पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-6.0 एवं साइबर जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय और ब्लॉक जोगिया में संपन्न हुआ।
प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राओं, महिलाओं, आशा बहुओं और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और अपराधों की रोकथाम के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई कोष और कन्या सुमंगला योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर
साइबर जागरूकता के तहत महिलाओं को बैंक खाते का पासवर्ड साझा न करने, मजबूत पासवर्ड व टू-स्टेप वेरिफिकेशन अपनाने और अनजान लिंक से बचने की सलाह दी गई। वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर पोर्टल या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने को कहा गया। किसी भी आपात स्थिति के लिए पुलिस आपातकालीन सेवा (112), वीमेन पावर हेल्पलाइन (1090), महिला हेल्पलाइन (181), चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076) का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी अरुण कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
घोसी में बछड़े को बचाने के चक्कर में पलटी कार, बड़ा हादसा टला; दो लोग घायल
https://t.co/GdgWykkcwu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 15, 2026













