महराजगंज

महराजगंज महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज-6’ के तहत गुरुवार को थाना कोतवाली महराजगंज की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज-6’ के तहत गुरुवार को थाना कोतवाली महराजगंज की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया।
इस दौरान पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, लिटिल फ्लावर एकेडमी और कार्मेल इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों, ऑनलाइन धोखाधड़ी और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ रक्षित टंडन ने ऑनलाइन माध्यम से विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं तथा ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत करियर गाइडेंस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए भी प्रेरित किया गया। साथ ही बालक-बालिकाओं को महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
मिशन शक्ति टीम ने विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार के साइबर अपराध या महिला उत्पीड़न की स्थिति में सतर्क रहने, बिना सत्यापन के किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करने तथा अपनी निजी जानकारी व ओटीपी किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी। साथ ही 1098, 1090, 181, 112 और 1930 सहित विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर सहायता लेने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर उपनिरीक्षक अंकित कुमार सिंह, महिला उपनिरीक्षक ज्योति राय सहित थाना कोतवाली की मिशन शक्ति टीम मौजूद रही।
घोसी में बछड़े को बचाने के चक्कर में पलटी कार, बड़ा हादसा टला; दो लोग घायल
https://t.co/GdgWykkcwu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 15, 2026













