महराजगंज: साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को पुलिस ने वापस दिलाए शत-प्रतिशत पैसे, पीड़ित ने जताया आभार

चौक

महराजगंज जनपद की चौक थाना पुलिस और साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार एक व्यक्ति के डूबे हुए पूरे पैसे वापस कराने में बड़ी सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद की चौक थाना पुलिस और साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार एक व्यक्ति के डूबे हुए पूरे पैसे वापस कराने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की इस मुस्तैदी और सजगता से पीड़ित के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है।

14 मार्च को हुआ था ऑनलाइन फ्रॉड

मामला थाना चौक क्षेत्र के ग्राम पिपरा सोनाडी का है। यहाँ के निवासी कमलेश कुमार पटेल बीते 14 मार्च 2026 को शातिर साइबर ठगों के जाल में फंस गए थे और उनके खाते से पैसे उड़ा लिए गए थे। हालांकि, कमलेश ने समझदारी दिखाई और बिना वक्त गंवाए तत्काल भारत सरकार के राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज करा दी।

एसपी के निर्देश पर साइबर सेल ने लिया त्वरित एक्शन

कमलेश की शिकायत मिलते ही महराजगंज के पुलिस अधीक्षक शक्तिमोहन अवस्थी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चौक थाना पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी के आदेश पर चौक थाने की साइबर सेल टीम तुरंत एक्शन में आई। पुलिस टीम ने वित्तीय धोखाधड़ी प्रबंधन प्रणाली के जरिए तत्काल संबंधित बैंक से संपर्क साधा और ठगों द्वारा होल्ड किए गए ट्रांजैक्शन को ब्लॉक कराया।

वापस आए पूरे 14,172 रुपये

पुलिस की इस तेज-तर्रार और तकनीकी कार्रवाई का नतीजा यह रहा कि पीड़ित कमलेश कुमार पटेल के खाते से ठगे गए पूरे 14,172 रुपये सुरक्षित वापस आ गए। अपनी मेहनत की कमाई वापस पाकर गदगद पीड़ित ने महराजगंज पुलिस प्रशासन और साइबर टीम का दिल से आभार व्यक्त किया है।

सफलता पाने वाली पुलिस टीम

इस सराहनीय कार्य को अंजाम देने वाली चौक थाने की टीम में मुख्य रूप से शामिल रहे,उप-निरीक्षक (SI): अंकित कुमार राय,कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए: प्रिया सिंह,कांस्टेबल: विशाल प्रजापति

 

साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है, तो घटना के तुरंत बाद (गोल्डन ऑवर के भीतर) हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल या cybercrime.gov.in पर शिकायत जरूर दर्ज कराए। समय पर दी गई सूचना से पैसे वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.