शोहरतगढ़
सिद्धार्थनगर जनपद के इण्डो-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा अभेद्य बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई अमल में लाई गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के इण्डो-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा अभेद्य बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई अमल में लाई गई। क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के नेतृत्व में थाना शोहरतगढ़ पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों ने पहले एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इसके बाद कस्बा खुनुवां और सीमावर्ती क्षेत्रों में भारी पुलिस बल व एसएसबी जवानों के साथ पैदल गश्त कर आम जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी पैनी नजर: सीओ शोहरतगढ़
संयुक्त गश्त के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर शांति, कानून-व्यवस्था बनाए रखना और नागरिकों की सुरक्षा करना पुलिस और एसएसबी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस संयुक्त अभियान का मुख्य उद्देश्य सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखना, तस्करी व अन्य अपराधों पर अंकुश लगाना तथा स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करना है।
जनता से सहयोग की अपील
सीओ मयंक द्विवेदी ने सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें कोई भी संदिग्ध व्यक्ति, लावारिस वस्तु अथवा अवांछित गतिविधि दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस या एसएसबी कैंप को दें, ताकि समय रहते त्वरित कार्रवाई की जा सके। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अधिकारियों ने परखी जमीनी हकीकत
इस संयुक्त गश्त में एसएसबी के सेनानायक अभिषेक सिंह, शोहरतगढ़ के प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह और खुनुवां चौकी प्रभारी सुरेश यादव ने भी सीमा क्षेत्र की जमीनी हकीकत और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ऑन-ड्यूटी जवानों को हर पल अलर्ट रहने और जांच प्रक्रिया को और सख्त करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बॉर्डर पर सुरक्षा का माहौल बनाने वाले इस पैदल मार्च में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह, खुनुवां चौकी प्रभारी सुरेश यादव के साथ हेड कांस्टेबल अष्टवर्ती यादव, हेड कांस्टेबल रामशंकर गुप्ता, कांस्टेबल अनिल गुप्ता सहित एसएसबी के तमाम अधिकारी और बड़ी संख्या में सशस्त्र जवान मुस्तैद रहे।
बुलन्दशहर जनपद के ऐतिहासिक कस्बा अनूपशहर में इन दिनों प्रतिबंधित और अवैध मिट्टी खनन का काला धंधा पूरी रफ्तार से फल-फूल रहा है। क्षेत्र में मिट्टी चोरों का बोलबाला इस कदर बढ़ चुका है कि उन्हें न तो कानून का डर है और न ही खाकी का खौफ। pic.twitter.com/YSj9aaWy0c
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 11, 2026












