अवैध कच्ची शराब की खबर चलाने पर पत्रकार को मिली धमकी, ऑडियो रिकॉर्डिंग सुरक्षित

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के तहसील निघासन के ग्राम बंगलहा राज में अवैध कच्ची शराब के कारोबार की खबर सोशल मीडिया पर उजागर होने के बाद एक पत्रकार को जान से मारने की धमकी मिलने का गंभीर मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


लखीमपुर खीरी जनपद के तहसील निघासन के ग्राम बंगलहा राज में अवैध कच्ची शराब के कारोबार की खबर सोशल मीडिया पर उजागर होने के बाद एक पत्रकार को जान से मारने की धमकी मिलने का गंभीर मामला सामने आया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में प्रशासन की नाक के नीचे लंबे समय से कच्ची शराब का काला कारोबार फल-फूल रहा है। बार-बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है।

भागीरथ पर धमकी देने का आरोप

पत्रकार के अनुसार, खबर वायरल होने से बौखलाए भागीरथ नामक व्यक्ति ने फोन पर उन्हें देख लेने और अंजाम भुगतने की धमकी दी। फोन पर कहा गया, “हमारे इलाके में करने क्या आए थे, हमारे परिवार के बारे में जानते नहीं हो, देख लेंगे।” पत्रकार का दावा है कि इस धमकी भरे कॉल की पूरी ऑडियो रिकॉर्डिंग उनके पास सुरक्षित है।

उच्चाधिकारियों से सुरक्षा की मांग

पीड़ित पत्रकार ने कहा कि इस घटना की सूचना जल्द ही उच्चाधिकारियों को देकर सुरक्षा की मांग की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अवैध कारोबार के खिलाफ खबरें लिखना बंद नहीं करेंगे। वहीं, आरोपी भागीरथ से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और आबकारी विभाग से इस अवैध नेटवर्क पर तुरंत सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.