महराजगंज
महराजगंज जनपद के महुआरी गांव के समीप बुधवार की शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ गोरखपुर से नौतनवा की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के महुआरी गांव के समीप बुधवार की शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ गोरखपुर से नौतनवा की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
शाम करीब 6:40 बजे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, यह हादसा बुधवार शाम करीब 6:40 बजे हुआ, जब गोरखपुर से नौतनवा आ रही पैसेंजर ट्रेन (गाड़ी संख्या: 55071) महुआरी गांव के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
महराजगंज जनपद के महुआरी गांव के समीप बुधवार की शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ गोरखपुर से नौतनवा की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। pic.twitter.com/UTAlcFHSj9
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 9, 2026
ननिहाल में रहकर करता था मजदूरी, परिवार में कोहराम
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसकी शिनाख्त की कोशिशें शुरू कीं। मृतक की पहचान सतीश यादव (उम्र 20 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कि गोरखपुर जनपद के ग्राम जनकपुर, थाना कैंपियरगंज का निवासी था। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, सतीश अपने ननिहाल गांव मुड़ेहरा में रहता था और वहीं रहकर मजदूरी का काम करता था। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है कि युवक किन परिस्थितियों में रेल पटरी के पास पहुंचा था।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों के सम्मान और स्वास्थ्य सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ बुधवार को सिसवा विधानसभा के तहसील निचलौल सभागार में भव्य रूप से संपन्न हुआ। pic.twitter.com/BqDFpiDB03
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 9, 2026











