बुलंदशहर
बुलंदशहर पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित को भी मलेशिया से सकुशल भारत वापस लाने में सफलता पाई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित को भी मलेशिया से सकुशल भारत वापस लाने में सफलता पाई है।
पुलिस के अनुसार दl वादिया नीशीन रिजवी, निवासी मोहल्ला शांति नगर, भूड, थाना कोतवाली नगर, जनपद बुलंदशहर ने थाना साइबर क्राइम पर तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि अभियुक्तगण फजलू, निवासी मोहल्ला शांति नगर, भूड, थाना कोतवाली नगर, जनपद बुलंदशहर व अकबर इलाही, निवासी तैमूर नगर, नई दिल्ली ने उनके पति साहब रिजवी को कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी लगवाने के बहाने दो लाख रुपये लेकर मलेशिया भेज दिया।
लेकिन उसके बाद फोन पर उसे बताया गया कि कंपनी द्वारा उसका पासपोर्ट अपने पास रख लिया गया है तथा बंधुआ मजदूर बनाकर उससे जबरन काम कराया जा रहा है।
इस संबंध में थाना साइबर क्राइम पर मु0अ0सं0- 19/26 धारा 318(4), 352 बीएनएस व 66, 66डी आईटीएक्ट पंजीकृत किया गया था। विवेचनात्मक कार्यवाही में धारा 143/146/115(2)/61 बीएनएस की वृद्धि की गयी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार के निर्देशन में थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा अभियुक्त फजलू को थाना अनूपशहर क्षेत्रान्तर्गत से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
जनपद बुलंदशहर पुलिस द्वारा वादिया के पति साहब रिजवी को भारतपोल (BHARATPOL) पोर्टल के माध्यम से पत्राचार कर मलेशिया पुलिस से सम्पर्क कर सकुशल वापस भारत लाया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम फजलू पुत्र खुर्शीद अहमद, निवासी ग्राम मीरपुर, थाना अनूपशहर, जनपद बुलंदशहर। हाल निवासी नावेद अली का किराये का मकान, शांति नगर, नियर बजाज सर्विस सेंटर, थाना कोतवाली नगर, जनपद बुलंदशहर।
निरीक्षक विनोद कुमार, थाना साइबर क्राइम
आरक्षी राहुल परिहार, आरक्षी अमित उपाध्याय
सिद्धार्थनगर: केजी बांध मार्ग पर बड़ा हादसा टला, सड़क धंसने से फंसी स्कूली बच्चों से भरी बस,प्रशासन की लापरवाही उजागर: ग्रामीणों ने मशक्कत कर सुरक्षित निकाली बसhttps://t.co/Dn0qR74kOq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 9, 2026












