बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक, बुलंदशहर की बीवी नगर ब्लॉक मासिक पंचायत में बिजली विभाग की मनमानी और किसानों की दर्जनों समस्याओं पर मंथन हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक, बुलंदशहर की बीवी नगर ब्लॉक मासिक पंचायत में बिजली विभाग की मनमानी और किसानों की दर्जनों समस्याओं पर मंथन हुआ। कई गांवों से आए किसानों ने कहा कि एसडीओ बीवी नगर किसानों से अभद्र व्यवहार करते हैं। दफ्तर में अनियमितताएं हैं और बिना सुविधा शुल्क के कोई काम नहीं हो रहा। इसी को लेकर बिजली स्टाफ के खिलाफ नारेबाजी हुई। किसान नेता आशु खान ने कहा कि किसान का शोषण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
युवा जिला अध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य ने कहा कि एसडीओ चौदह जुलाई से पहले सुधार कर लें वरना बड़ा आंदोलन होगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आदेश पर बहुत जल्द 25 से 30 गांवों में नए ग्राम अध्यक्षों का चुनाव कराकर रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौंपी जाएगी। भाकियू अराजनैतिक इस पर लगातार काम कर रही है।इस अवसर पर मौजूद रहे
यसपाल चौधरी, मनु चौधरी, जगवीर चौधरी, कुलदीप चौधरी, मंजू चौधरी, कैफ, समीर, महराज और जिला प्रभारी धर्मवीर उर्फ गुड्डू प्रधान।
सिद्धार्थनगर: केजी बांध मार्ग पर बड़ा हादसा टला, सड़क धंसने से फंसी स्कूली बच्चों से भरी बस,प्रशासन की लापरवाही उजागर: ग्रामीणों ने मशक्कत कर सुरक्षित निकाली बसhttps://t.co/Dn0qR74kOq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 9, 2026












