सिद्धार्थनगर: केजी बांध मार्ग पर बड़ा हादसा टला, सड़क धंसने से फंसी स्कूली बच्चों से भरी बस,प्रशासन की लापरवाही उजागर: ग्रामीणों ने मशक्कत कर सुरक्षित निकाली बस

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के कोतवाली लोटन क्षेत्र अंतर्गत केजी बांध मार्ग पर आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के कोतवाली लोटन क्षेत्र अंतर्गत केजी बांध मार्ग पर आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहाँ केजी बांध के किमी-16 (खडवा तिराहे के पास) रहमान खान के मकान के सामने सड़क की पटरी अचानक धंस गई, जिसकी वजह से बच्चों से भरी एक स्कूली बस बीच रास्ते में ही फंस गई। बस के फंसते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई, लेकिन गनीमत यह रही कि समय रहते एक बड़ा और दर्दनाक हादसा टल गया।

ग्रामीण बने मददगार, सुरक्षित बचाए गए बच्चे

घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण भारी संख्या में मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए काफी मशक्कत के बाद बस को सुरक्षित बाहर निकाला। बस में सवार सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

सड़क के दोनों ओर बने ‘रेनकट’ दे रहे हैं बड़े हादसे को दावत

स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क के दोनों ओर लंबे समय से खतरनाक ‘रेनकट’ बने हुए हैं। हल्की बारिश या वाहनों के दबाव से यहाँ अक्सर मिट्टी धंस रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर आंखें मूंदे बैठा है।

ग्रामीणों में आक्रोश, विभाग को दी चेतावनी

ग्रामीणों ने ‘ड्रेनेज खंड सिद्धार्थनगर’ और संबंधित निर्माण विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि:

अगर विभाग ने समय रहते सड़क और पटरी के इस खतरनाक कटाव की मरम्मत नहीं कराई, तो भविष्य में यहाँ कोई भी बड़ी अप्रिय घटना घट सकती है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि स्कूली बच्चों और आम राहगीरों की सुरक्षा को देखते हुए इस मार्ग का तत्काल सुदृढ़ीकरण कराया जाए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.